Top

One step towards development

Mail :
ahsansocialfoundation@gmail.com
Call Us :
` +91-6390001070



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एहसान सोशल फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान


इस अवसर पर एहसान सोशल फाउंडेशन ने आठ उन महिलाओं को सम्मानित किया जो एक मिसाल हैं और उनके जज्बे को लोग सलाम करतें हैं। संस्था की कोऑर्डिनेटर नंदिता सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिलाओं के संघर्ष , तपस्या और बलिदान याद करने के लिए आठ मार्च का दिन सबसे अच्छा है।इस दिन विश्व स्तर पर महिला दिवस का आयोजन होता है।इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण के रूप में कार्य कर रही उन महिलाओं को उनके घर या आफिस जाकर हमलोग सम्मानित कर रहें हैं जो समाज में एक मिसाल के रूप में कार्य कर रही हैं। इस आयोजन में डॉ रचना अग्रवाल, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की संयोजिका, संध्या सिंह चेतगंज एसएचओ, जया सिंह परियोजना अधिकारी, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव काशी मेडिकेयर, जीआरपी कैंट की महिला टीम, मीना चौबे सदस्य राज्य महिला आयोग, प्रियंका राय जिला समन्वयक अधिकारी, अधिकारी महिला कल्याण विभाग, रोशनी कुशल जायसवाल को मोमेंटो और फूल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी लोगो ने एहसान सोशल फाउंडेशन के आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सम्मानित करने वाले टीम में नंदिता सिंह, कीर्ति सिंह, राजकुमार और तिवारी जी मौजूद रहे।